भाजपा परिवर्तन यात्रा 2023 के जिला संयोजक बने डा. चौधरी

जोधपुर। भाजपा राजस्थान की परिवर्तन यात्रा 2023 के लिए प्रदेश नेतृत्व ने जोधपुर देहात दक्षिण जिले ने जिला समिति की घोषणा की है. संभाग प्रभारी जगवीर छाबा व जिलाध्यक्ष जगराम विश्नोई ने जिले की समिति में डॉ सोहन चौधरी को जिला संयोजक की महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी दी।
समिति जिले में परिवर्तन यात्रा के संबधित सारी व्यवस्थाओ का संचालन करेगी. चारो विधानसभाओ में स्वागत कार्यक्रम रहेगा तथा बड़ी आम सभाएं होगी . कार्यकर्ताओ व आमजन में इस यात्रा को लेकर बड़ा उत्साह है. 4 सितम्बर को रुणेचा धाम से इस यात्रा का जोधपुर संभाग में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह व केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शुभारम्भ करेंगे. जोधपुर दक्षिण जिले से 7000 कार्यकर्ता रुणेचा धाम जायेंगे. यात्रा की जिला समिति में सह-संयोजक कालू सिंह भाटी, स्वागत प्रमुख त्रिभुवन सिंह भाटी, कार्यक्रम प्रमुख पवन जांगिड़, सभा प्रमुख सुरताराम देवासी,वाहन प्रमुख भगवान सिंह, प्रचार प्रसार प्रमुख अरविन्द बर्रा , रुट प्रमुख शिवचरण विश्नोई,आवास प्रमुख डॉ यश गोधा, भोजन प्रमुख भींयाराम पटेल, मिडिया प्रमुख रमेश विश्नोई, सोशल मिडिया प्रमुख प्रमुख लक्ष्य खत्री, प्रशासनिक प्रमुख रावताराम बिंजारिया, कार्यालय व मॉनिटरिंग प्रमुख परीक्षित सिंह चम्पावत, अतिथि प्रमुख सुमित्रा विश्नोई, डॉकूमेन्शन प्रमुख पोकर विश्नोई, मोर्चा यात्रा प्रमुख जम्मू कुमार जैन रहेंगे. पूरी समिति परिवर्तन यात्रा 2023 का सम्पूर्ण प्रबंधन देखेगी।