प्लास्टिक प्रयोग के विरोध में बच्चों ने निकाली रैली
जोधपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल पाली रोड के बच्चों ने प्लास्टिक के उपयोग के विरोध में जागरूकता रैली निकाली।
स्कूल प्राचार्या निहारिका चौपड़ा ने बताया कि कक्षा नर्सरी और प्रेप के बच्चों ने कैम्पस में रैली निकाली। शिक्षिकाओं ने बच्चों को प्लास्टिक से होने वाले खतरों के बारे में जानकारी दी। वहीं प्राचार्या ने बच्चों को बताया कि प्लास्टिक की वजह से समुद्री जीवों का जीवन संकट में है। किस तरह समुद्र में बढ़ते प्लास्टिक की वजह से समुद्री जीव मर रहे है। उन्होंने बच्चों से अपील की वह घर जाकर अपने माता-पिता को भी प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए समझाए। बच्चों को प्लास्टिक से होने वाले पर्यावरण के नुकसान के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। बच्चों ने ‘कपड़ा व जूट बैग अपनाना है, प्लास्टिक को हटाना है…’ व ‘पर्यावरण को बचाना है, प्लास्टिक को जड़ से मिटाना है…’ आदि नारे भी लगाए। स्कूल की प्रो-वाइस चेयरमैन आशा व्यास ने बताया कि छोटे बच्चों को शुरू से ही प्लास्टिक के नुकसाने के बारे में जानकारी दी जाएगी तभी इस मिशन को सफलता मिलेगी।