सोलो डांस प्रतियोगिता में झलका उत्साह
जोधपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल पाली रोड में इंटर हाउस सोलो डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
स्कूल प्राचार्या निहारिका चौपड़ा ने बताया कि सोलो डांस प्रतियोगिता कक्षा 6 से 8 की छात्राओं ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता में बच्चों ने क्लासिकल, वेस्टन, फोक, फ्यूजन थीम पर अपनी प्रस्तुति दी। यह प्रतियोगिता व्योम, पृथ्वी, अग्नि, सूर्य, नीर, वरुण हाउस के मध्य में हुई। इंटर हाउस म्यूजिक एंड डांस प्रतियोगिता में बच्चों में उत्साह व उमंग देखने को मिला। इससे पहले प्रतियोगिता का आगाज दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। स्कूल की प्रो-वाइस चेयरमैन आशा व्यास ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन करने के पीछे बच्चों में आत्मविश्वास को बढ़ाना और दर्शकों के सामने आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुति देना है।