प्रतिभा सम्मान समारोह के बैनर का विमोचन
जोधपुर। विश्व विकलांग दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय विकलांग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतिभा सम्मान समारोह 2 दिसम्बर को घण्टाघर के प्रांगण में आयोजित होगा। इस बैनर का विमोचन आज किया गया।
विकलांग शिक्षण सेवा संस्थान जोधपुर के अध्यक्ष जवान बन गोस्वामी ने बताया कि बैनर का विमोचन नगर निगम आयुक्त सुरेश कुमार ओला द्वारा किया गया। इस अवसर पर जवान बन गोस्वामी, विष्णुचन्द्र प्रजापत, विजय सिंह मेडतिया मौजूद थे।
राष्ट्रीय विकलांग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतिभा सम्मान समारोह के संयोजक विष्णुचन्द्र प्रजापत ने बताया कि जोधपुर नगर निगम, सामाजिक न्याय अधिकारीता विभाग, जोधपुर, एवं विकलांग शिक्षण सेवा संस्थान जोधपुर के सयुक्त तत्वाधान में आयोजित राष्ट्रीय विकलांग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में जयपुर, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, दौसा, नागौर, झारखण्ड, सहीत विभिन्न प्रान्तों से द्विव्यांग गायन एवं नृत्य के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन करेगे। विकलांग होने के बाद भी अपनी उच्चाईयों को छुते हुए प्रदेश एव देश में अपना नाम रोशन करने वाले 21 विकलांगों का शॉल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह, अभिनंदन पत्र भेट कर सम्मान किया जाएगा।
संस्थान के सचिव राजेन्द्र धारू ने बताया की इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए तैयारिया चल रही है जिसमें विजय सिंह मेडतिया, अमराराम कुमावत, त्रिलोक सियोल, मूलसिंह चम्पावत, सीमा शर्मा, गीताजंली सोनी, देवाराम, जितेन्द्र पंचारिया, भीखाराम पुनिया, महेन्द्र खेडी, विक्रम जटिया, प्रकाश नाडसर, सहीराम बामणिया, शैतानसिंह, हुकमाराम चैधरी सहीत कई लोग तैयारियों में लगे हुए है।