जेसीआई की नई कार्यकारिणी का गठन
जोधपुर। जूनियर चेम्बर इंटरनेशनल से संबद्ध स्थानीय अध्याय जेसीआई जोधपुर प्रिविलेज के वर्ष 2020 के लिए कार्यकारिणी के चुनाव डॉ. चिरंजीव कांटिया की देखरेख में सर्वसम्मति से सम्पन्न हुए।
जेसीआई जोधपुर प्रिविलेज के अध्याय निर्वतमान अध्यक्ष जेसी अभिनव सिंघवी ने बताया कि वर्ष 2020 की कार्यकारिणी के लिए सर्व सम्मति से नितिन बंग को निर्विरोध अध्याय अध्यक्ष चुना गया जबकि गौरव कटारिया सचिव चुने गए हैं। इसी प्रकार अभिषेक परिहार व राजीव भटनागर को उपाध्यक्ष व आशीष गोस्वामी को कोषाध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से चुना गया। कार्यकारिणी चुनाव में अध्याय के संरक्षक मुकेश मांडण और आरपी करल के अलावा लगभग सभी वर्तमान और लगभग 15 नये सदस्यों ने भाग लिया।