साध्वी प्रफुल्लप्रभा का विहार कल
जोधपुर। क्रिया भवन में चातुर्मास संपन्न कर साध्वी प्रफुल्लप्रभा ओस्तरा तीर्थ की ओर विहार करेगी। इससे पहले गुरु भक्तों ने सुमंगला स्मृति बुकलेट अर्पित की। तपागछ संघ प्रवक्ता धनराज विनायकिया ने बताया कि सुमंगला महाराज की शिष्या प्रफुल्लप्रभा व वैराग्यपूर्णा रत्नप्रभ धर्मक्रिया भवन में अपना चातुर्मास एवं महत्तरा गुरुमाता सुमंगला की चतुर्थ पुण्य स्मृर्ति दिवस सम्पन्न किया। इस दौरान गुरुभक्तों ने सुमंगला स्मृर्ति बुकलेट अर्पित की। विनायकिया ने बताया कि साध्वीवृंद मौन एकादशी के पश्चात जोधपुर से 10 दिसंबर को विहार कर प्राचीन जैन गागांणी तीर्थं की यात्रा करते हुए ओस्तरा जैन तीर्थ जायेगी। ओस्तरा तीर्थ में पारसनाथ जन्म कल्याणक महोत्सव पोष दशमी के अ_म् तप की आराधना साधना करवाएगी।