दिव्या गहलोत महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव मनोनीत
जोधपुर। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव के निर्देशानुसार राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रेहाना रियाज चिश्ती ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जोधपुर की दिव्या गहलोत सांखला को राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव पद पर मनोनीत किया।