पजल्स गेम में दिया बुद्धिमता का परिचय
जोधपुर। लक्की बाल निकेतन सीनियर सैकेंडरी स्कूल में पजल्स गेम का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा नर्सरी से प्रेप तक बच्चों ने भाग लिया। कक्षा नर्सरी में बच्चों ने ’बॉड़ी पार्टस’ जानवरों, फूलों, फलों, सब्जियों के पजल्स सॉल्व किए। बच्चों ने समय अवधि के अन्दर अपनी बुद्धिमता का परिचय दिया। उन्होंने खेल ही खेल में जानवरों, फूलों, फलों आदि के बारे में जानकारी हासिल की। कक्षा केजी के बच्चों ने नम्बर्स, वर्ण-माला एवं अल्फाबेट के पजल्स सॉल्व किए। बच्चों ने ट्रांसपोर्ट, रंगो व शेप्स के बारे में जानकारियां ली एवं समय अवधि में अपने पजल्स सॉल्व किए। कक्षा प्रेप के बच्चों ने दिनों के नाम, महीनों के नाम, अवर फैमली, शेप्स फूलों के नाम, बॉडी पाट्र्स आदि के पजल्स सॉल्व किए। कक्षा प्रेप में बच्चों ने लिखित एवं मौखिक पजल्स सॉल्व किए। कार्यक्रम का संचालन अपनी-अपनी कक्षाओं में कक्षा अध्यापिकाओं द्वारा किया गया। प्राचार्य कुलदीप सिंह राठौड़ ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा ऐसे गेम्स के द्वारा बच्चे जल्दी से काफी जानकारियां हासिल कर लेते हैं। खेल ही खेल में वे आनन्द उठाते हुए सब सीख जाते हैं।