अग्रसेन प्रसादी 5 को, पीले चावल बांटे
जोधपुर। भगवान श्री अग्रसेन महाराज की महाप्रसादी व स्नेह मिलन समारोह का आयोजन आगामी नव वर्ष के प्रथम रविवार 5 जनवरी को प्रतापनगर स्थित आदर्श विद्या मंदिर स्कूल प्रांगण में सांय 6 बजे सेे किया जा रहा है।श्री अग्रसेन फे्रेंडस क्लब के संयोजक राकेश बंसल ने बताया कि अग्रवाल समाज द्वारा प्रति वर्ष की भांति समाज को एकजुट करने के उद्देश्य से क्लब के अध्यक्ष दिपक अग्रवाल के नेतृत्व में क्लब के सदस्य विजय मुरारका, अनिल आर. सिंहल, रवि गुप्ता, अरविन्द अग्रवाल, राहुल गुप्ता, दीपक मंगल, चमन अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, विनय मित्तल, लोकेश गुप्ता, कन्नप गोयल, विक्रान्त अग्रवाल, सुमित गोयल, सुमित चाचा, मृदुल गोयल, बीएल अग्रवाल, महेन्द्र गुप्ता, सुनिल गुप्ता, नीरज गोयल, विवेक जालानी, सुनिल सिंहल, जयेश सिंहल, अनिल अग्रवाल, मनीष जालानी, बद्री प्रकाश जालानी, मनीष अग्रवाल, निर्मल, पंकज जालानी, अनिल अग्रवाल, रवि सिंहल, विनीत सिंहल, नितेश गुप्ता टीमे बनाकर शहर के अलग-अलग हिस्सो में अग्रबन्धुओ को सामूहिक प्रसादी में आमंत्रित कर पीले चावल बांटे।