धार्मिक सहिष्णुता व विश्व मैत्री दिवस मनाया

जोधपुर। आज विश्व बारूद के ढेर पर खडा है, विश्व के कुछ सिरफिरे वैज्ञानिकों ने विकास के नाम पार विनाश के बीज बो दिये है। प्रत्येक राष्ट्र अपने राष्ट्र के विकास की चाह रखकर दूसरे राष्ट्र को तबाह करने की सोच रहा है। ये उद्बोधन श्री सुमेर पुष्टिकर उमावि में अणुव्रत समिति व पुष्टिकर स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विश्व मैत्री दिवस पर मुख्य वक्ता के रूप में स्कूल प्राचार्य गोविंदराज पुरोहित ने कहे।
उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है कि विश्व के प्रत्येक राष्ट्र संयम का जीवन जीते हुए मानव मात्र के कल्याण का भाव मन में रखें व सभी राष्ट्रों के प्रति सद्भाव बनाये रखे, जो राष्ट्र हिंसा पर तुले हुए है उन्हें हर तरह से संयत करने का प्रयास कर विश्व मैत्री का भाव प्रकट करें व धर्म व जाति के नाम परा घृणा व हिंसा न फैलाएं। कार्यक्रम साधिका डॉ. प्राग्मा विराट के सान्निध्य व अणुव्रत समिति की अध्यक्षा डॉ. सुधा भंसाली की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। सह मंत्री मंगलाराम पटेल ने संचालन किया व मंत्री मनीष पारख ने आभार ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button