भागवत कथा 21 से, पोस्टर का विमोचन

जोधपुर। श्रीमती राम कंवरी कच्छवाहा पत्नी स्व. जेठूराम कच्छवाह व श्री सालासर बालाजी प्रचार एवं सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में भागवत कथा का आयोजन 21 जनवरी से 27 जनवरी तक दोपहर 1 बजे से सांय 5 बजे तक किया जाएगा। कथा का वाचन सुनील महाराज करेंगे। इसके पोस्टर का विमोचन आज किया गया। आयोजक प्रभुलाल कच्छवाहा व मगराज कच्छवाहा ने बताया कथा के दौरान प्रतिदिन मांगलिक कार्यक्रम होंगे। मंगलवार को शोभायात्रा, गणेश पूजन, ब्राह्मण पूजन के साथा कथा शुरू होगी। शोभायात्रा कायलाना चौराहा बाबा रामदेव मन्दिर से रवाना होकर कथा स्थल प्रभुतेश्वर महादेव मन्दिर, रॉयल्टी नाका, प्रतापनगर पहुंचेगी। 22 जनवरी को परिक्षित जन्म, शुकदेवआगमन, विदुर चरित्र, वाराह अवतार, 23 जनवरी को कपिल चरित्र, सति चरित्र, ध्रुव चरित्र, भरत चरित्र, नृसिंह अवतार, 24 जनवरी को गजेन्द्र मोक्ष, वामन अवतार, राम जन्म, कृष्णा जन्म (नन्दोत्सव), 25 जनवरी को बालकृष्ण लीलाएं, माखन चोरी, गोवर्धन पूजा, छप्पन भोग, 25 जनवरी को सुन्दरकाण्डपाठ, 26 जनवरी को रासलीला, मथुरा गमन, कंस वध, उद्धव चरित्र, रूकणि विवाह, 27 जनवरी को सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष, शुकदेव विदाई, पूर्णारति होगी। कथा के दौरान संत रामप्रसाद महाराज, हरिराम शास्त्री महाराज, महन्त सोमेश्वर गिरी महाराज, राधाकृष्ण महाराज, अचलानन्द गिरी महाराज का विशेष आगमन रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button