लापसी व हरा चारा खिलाकर गौसेवा की

जोधपुर। राजस्थान ब्राह्मण सेवा परिषद गौ व समाज सेवा प्रकोष्ठ व भरतीय अटल सेना राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी की ओर से अमावस्या के अवसर पर गौसेवा की गई।
प्रकोष्ठ व सेना के अध्यक्ष व महासचिव एडवोकेट संजीव व्यास ने बताया कि अमावस्या के अवसर पर मासिक गौसेवा कार्यक्रम के तहत 2उपकेश्वर महादेव मंदिर स्थित शारदा गौशाला में कमल व्यास व श्याम सुंदर व्यास के नेतृत्व में गौ माता को 501 किलो सूखा चारा, 101 किलो लापसी खिलाकर तथा हरा चारा खिलाकर गौ सेवा की गई। उसके पश्चात पंडित विजय दत्त पुरोहित, पंडित ओम श्रीराम, पंडित अश्विनी दवे व गिरधारी लाल सोनी द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और प्रसादी का वितरण किया गया तथा महिला मंडली की अनुसुइया व्यास, उषा व्यास, मन्नू पुरोहित के द्वारा भजन कीर्तन किया गया।उक्त कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष गुरु गोविंद कल्ला, महेश पवार, भारतीय अटल सेना के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रकाश मिश्रा, अंकित पुरोहित, दीनदयाल पुरोहित, सुनील ओझा, दिनेश जोशी, ओमप्रकाश जोशी, तेज राज मंत्री, अनिल वैष्णव श्रीकांत व्यास, सागर छंगाणी, राजेंद्र कुमार मीणा, ओमप्रकाश, सुरेंद्र, सुनीता शर्मा, राघव व्यास, दीक्षा व्यास, सुनीता व्यास, उमा व्यास, शेखर पारीक, वंदे मातरम जोशी, कृष्णा, संतोष चंडा,जया व्यास, उमा व्यास, रेशम बाला, रमा शाह, मनजीत चौहान, वर्षा सहित संस्था के पदाधिकारी व सदस्यगण सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button