बीएसएफ के आईजी ने लिया सीमा जा जायजा
जोधपुर। सीमा सुरक्षा बल राजस्थान फं्रटियर के पुलिस महानिरीक्षक अमित लोढ़ा ने जैसलमेर में सीमा का दौरा किया।महानिरीक्षक अमित लोढ़ा के जैसलमेर सीमा पर आधिकारिक दौरे के दौरान उप महानिरीक्षक (जैसलमेर दक्षिण) राजेश कुमार व अन्य वरिष्ठ अधिकारी थे। उनके साथ सेक्टर जैसलमेर (दक्षिण) से लगती भारत-पाक अन्तरराष्ट्रीय सीमा की कई सीमा चौकियों का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया गया। लोढा ने सीमा पर तमाम विषम व कठोर परिस्थितियों में डटे रहकर अपने कत्र्तव्य का पालन करनेेे वाले सीमा प्रहरियों की हौसला अफजाई की। भ्रमण के दौरान लोढ़ा ने सीमा चौकियों पर पौधारोपण भी किया। इसी क्रम में लोढ़ा ने 56वीं बटालियन सीमा सुरक्षा बल द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र सम में स्थानीय नागरिकों व बच्चों को कम्प्यूटर शिक्षा देने हेतु स्थापित किए गए एक वातानुकूलित कंप्यूटर सेन्टर का उद्घाटन किया। इस कम्प्यूटर सेन्टर में पहले दिन सीमावर्ती गांवों के 30 छात्र-छात्राओं का नामांकन किया गया। तत्पश्चात लोढ़ा की अध्यक्षता में सीमावर्ती गांव सम में सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके तहत ग्रामीणों को कम्प्यूटर, कम्प्प्यूटर टेबल व कुर्सी, शिक्षण टेबल, आरओ, सिन्टेक्स टंकी एवं प्लास्टिक कुर्सी इत्यादि सामान वितरित किया गया।