परमात्मा से की विश्व शांति की कामना

जोधपुर। होली के पावन अवसर पर होली का रंग परमात्मा भक्ति के संग अनूठा आयोजन में विश्व शांति की मंगल कामना की गई।संघ प्रवक्ता धनराज विनायकिया ने बताया कि धुलंठी के दिन व्यर्थ पानी न बहाकर परमात्मा भक्ति स्वरूप नगर स्थित रत्नप्रभ धर्म क्रिया भवन में परमात्मा भक्तों द्वारा परमात्मा पूजन संगीतमय वातावरण के साथ होली के रंग परमात्मा भक्ति का अनूठा अनुपम आयोजन किया। परमात्मा भक्तों ने केसर चंदन का तिलक लगाकर अनूठी परमात्मा भक्ति का परिचय दिया। संयोजक सौरभ खिवसरा ने बताया कि आयोजन के दरम्यान अष्ट प्रकारी पूजन विश्वशांति महाआरती सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button