गौशाला में 50 टन सूखा चारा भेंट किया
जोधपुर। जोधपुर बॉयज ग्रुप द्वारा अध्यक्ष नरेश पुरोहित को ऑल इंडिया ब्राह्मण एकता मंच का जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर खेजड़ली गांव स्थित एसफोर्ड गौशाला में 50 टन सूखा चारा भेंट किया गया तथा 200 किलो फूलगोबी अपंग गायों को खिलाई गई। जे बॉयज ग्रुप के कार्यक्रम संयोजक राहुल बोहरा ने बताया कि अध्यक्ष नरेश पुरोहित के अॅाल इंडिया ब्राह्मण एकता मंच के आज पदस्थापना दिवस पर सर्वप्रथम अपंग गायों की पूजा करके अपना कार्यभार संभाला तथा गायों की सेवा करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में गोविंद कल्ला, राहुल विश्नोई, सुमित माहेश्वरी, परीक्षित जोशी, सुशील छंगाणी, भगीरथ विश्नोई, अक्षय व्यास, जिम्मी, विशाल पांडे आदि संख्या में मौजूद थे।