चांद दिखने पर माहे रमजान 25 से

जोधपुर। लॉकडाउन-2 के दौरान रहमत और बरकत का महीना माह—ए—रमजान भी शुरू होगा। 24 अप्रेल की रात चांद दिखाई दिया तो पहला रोजा 25 अप्रेल के साथ रमजान का महीना भी शुरू हो जाएगा। यानी रमजान के शुरुआती 10 दिन लॉकडाउन में गुजरने तय है। इस दौरान मुस्लिम समाजबंधु मस्जिद नहीं जा सकेंगे। घर में ही इबादत और इफ्तार करना होगा। विशेष नमाज तरावीह भी मस्जिद में नहीं होगी।

  • चांद पर आधारित इस्लामिक कैलेंडर :- रमजान इस्लामी कैलेंडर का नौवां महीना है। इसके अगले यानी दसवें महीने को शव्वाल कहा जाता है। इस महीने की 1 तारीख को ईद उल फितर मनाते हैं। यह कैलेंडर चांद पर आधारित है। कभी महीना 29 दिन का होता है तो कभी 30 दिन का। साल में 12 महीने और 354 या 355 दिन होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button