कीटनाशक सेवन से दो की मौत
क्राइम रिपोर्टर एस. कुमार
जोधपुर। कमिश्ररेट क्षेत्र के दो गांवों में कीटनाशक सेवन से दो व्यक्तियों की अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को कार्रवाई की और शव परिजन को सौंपे। इस बारे में मर्ग दर्ज किया गया।
रविवार को मथानिया पुलिस ने बताया कि बिंजावाडिया निवासी हुकमाराम पुत्र रिकाराम मेघवाल ने रिपोर्ट दी। इसके अनुसार उसके 17 साल के पुत्र रावलराम खेत में काम करते भूल से शनिवार की शाम को कीटनाशक का सेवन कर लिया। बीमार होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। मगर कुछ देर बाद में उसकी मौत हो गई। इसी प्रकार लूणी तहसील के मोरटुका गांव निवासी बुधाराम पुत्र मंगलाराम मेघवाल ने रिपोर्ट दी। इसके अनुसार उसके रिश्तेदार पिंटूराम पुत्र इंदाराम मेघवाल ने 15 अप्रेल को कीटनाशक का सेवन किया था। तब पहले उसे लूणी अस्पताल फिर जोधपुर रैफर किया गया। उसकी रविवार को मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को सौंपा।