शातिर ने बैंक खाते से 55 हजार उड़ाए
- स्टेटमेंट निकालने पर लगा पता, अज्ञात ने की कारस्तानी
क्राइम रिपोर्टर एस. कुमार
जोधपुर। शहर के चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड स्थित आदिनाथ नगर में रहने वाले एक व्यक्ति के निजी बैंक के खाते से 55 हजार की निकासी हो गई। यह निकासी लॉक डाउन अवधि से लेकर शनिवार के बीच हुई। वह बैंक में रूपए निकालने गया तब उसे पता लगा। जबकि उसने किसी को बैँक संबंधी जानकारी भी नहीं दी थी। पुलिस ने धोखाधड़ी में केस दर्ज कर तफ्तीश आरंभ की है।
रविवार को चौहाबो पुलिस ने बताया कि इस संबंध में आदिनाथ नगर मकान नंबर 133 में रहने वाले सुनील कुमार पुत्र सतपाल ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका एक बैंक खाता एचडीएफसी में आया है। लॉक डाउन के चलते वह खाता नहीं संभाल पाया। शनिवार को उसे रूपयों की आवश्यकता पर बैंक गया। तब पता लगा कि खाते से किसी शातिर ने 55 हजार 934 रूपए पार कर लिए है। बैंक से आए स्टेटमेंट से इसका पता लगा। फिलहाल पुलिस ने इस बारे में धोखाधड़ी का केस दर्ज करते हुए पड़ताल आरंभ की है।