नगर निगम कर्मवीर योद्धाओं का हुआ सम्मान
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। प्रताप नगर वार्ड नम्बर 12 में मंगलवार को सुबह 10 बजे कर्मवीर यौद्धा नगर निगम कर्मचारियों का दुप्पटा पहनाकर व इनाम स्वरूप नगद राशि भेंट कर सम्मान किया गया।
संस्थान के अध्यक्ष प्रभुलाल कच्छवाहा ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को सुबह 10 बजे श्रीमती रामकंवरी कच्छवाहा धर्मपत्नी स्व. श्री जेठूराम जी कच्छवाह धर्माथ सेवा संस्थान व किसान नर्सरी प्रताप नगर की तरफ से वार्ड नम्बर 12 में ड्यूटी कर रहे है। नगर निगम के कर्मवीर योद्धा एस.आई. कृष्णपाल, जमादार सत्यनारायण सहित सभी सफाई कर्मचारियों का संस्थान द्वारा दुपट्टा पहनाकर व इनाम स्वरूप नगद राशि देकर सम्मानित किया।
संस्थान के मगराज कच्छवाहा ने बताया कि लाकडाउन व कोरोना महामारी के दौरान अपनी जान कि परवाह किये बिना जनता की सेवा में जुटे नगर निगम के कर्मवीर योद्धा नियमित रूप से अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे है। कच्छवाहा ने कर्मवीर योद्धाओं को सैल्यूट करते हुए इनका कार्य की सराहना की। इस दौरान संस्थान के पन्नालाल कच्छवाहा, अरविन्द कच्छवाहा, ताराचन्द कच्छवाहा, अजय कच्छवाहा, अमित कच्छवाहा सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।