5000 हजार मास्क बांटेंगे समाजसेवी असलम खान कामदार

  • सुबह-शाम जरूरतमंदों को बाँट रहे भोजन सामग्री

सेवा भारती समाचार

जोधपुर। कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिग्रेड के जिलाध्यक्ष व समाजसेवी एडवोकेट असलम खान कामदार शहर में कार्यरत कर्मचारी, डॉक्टरों, निगम कर्मचारियों, पत्रकारों व जरूरतमंद परिवारों पाँच हजार मास्क व सैनेटाईजर बोतले बाँटने लक्ष्य रक्षा है वहीं सुबह-शाम जरूरतमंद परिवारों को भोजन पैकेट बाँट रहे है। वहीं सरकारी अस्पतालों में आने जरूरतमंद मरीजों को आर्थिक सहायता प्रदान कर रहे है।
समाजसेवी असलम खान कामदार ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, जिलाध्यक्ष सईद अंसारी, लियाकत अली रंगरेज, खुर्शीद अहमद की मंशानुसार कोरोना महामारी के चलते सेवाएं दे रहे कार्यरत कर्मचारी, डॉक्टर, पुलिसकर्मी, निगम कर्मचारियों, पत्रकारों व जरूरतमंद परिवारों को पाँच हजार मास्क व सैनेटाइजर बोतले बाँटने का लक्ष्य रखा है। असलम खान ने बताया कि अब तक करीब दो हजार मास्क विरतरण जरूरतमंद लोगों को कर चुके है। वहीं गरीब जरूरतमंद लोगों को विभिन्न बस्तियों में जाकर सुबह-शाम खाने के पैकेट का वितरण भी किया जा रहा है। वहीं सरकारी अस्पतालों में आने जरूरतमंद मरीजों को आर्थिक सहायता प्रदान कर रहे है। इस दौरान हमारे साथ जावेद जॉय, नदीम खान कामदार, मोहम्मद हुसैन, मोहम्मद अली, मोहम्मद वसीम इशाकिया, नदीम ताजदार, वसीम राजा, नदीम अहमद, इरशाद मुगल, शाहरुख, जुनैद, बाबू खान, शब्बीर, आसिफ सरफराज, सरफुद्दीन सहित वार्ड संख्या 31 और 32 के समस्त कार्यकर्ता अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button