मुख्यमंत्री गहलोत ने विधायक कोष से 35 लाख की राशि दी
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास कोष से 35 लाख की राशि सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र के आर्थिक रूप से अक्षम परिवारों को खाद्य सामग्री वितरित करने के लिए राशि नगर निगम जोधपुर को दिए जाने की अनुशंसा की है।
जिला परिषद जोधपुर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ इन्द्रजीत यादव ने शनिवार को यह राशि खाते में हस्तान्तरित करने की स्वीकृति जारी कर दी। नगर निगम आयुक्त सुरेश कुमार ओला ने बताया कि इस राशि से सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र के सभी वार्डो में जरूरतमंद लोग जिन्हे किसी प्रकार की सहायता नहीं दी जा रही उन्हें खाद्य सामगी वितरित की जायेगी। उन्होंने बताया कि इसकी शुरूआत शनिवार को सांसी कॉलोनी में 300 खाना बनाने की सामग्री किट प्रदान कर की गई। उन्होंने बताया कि इस राशि का उपयोग खाद्य सुरक्षा या अन्य किसी प्रकार का श्रमिक कार्ड या सरकारी सहायता मिल रही है उन परिवारों को सामग्री देय नहीं होगी।