हिरण का शिकार, शिकारी पकड़ा
- क्राइम रिपोर्टर एस.कुमार जोधपुर।
जोधपुर। लॉकडाउन व कोरोनो के बीच भी हिरणों का शिकार जारी है। जिले के बावड़ी तहसील के डावरा मेवासा की सरहद में सोमवार को रात को हिरण शिकार की घटना हो गई। बाद में एक शिकारी को पकड़ा गया। उसकी गाड़ी से टोपीदार बंदूक व मृत हिरण का शव बरामद हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार डावरा मेवासा की सरहद में वन्य जीव प्रेमियों ने शिकारी सुरेन्द्र सिंह को पकड़ा और उसके पास से बोलैरो केम्पर गाड़ी में टोपीदार बंदूक व मृत हिरण के शव को बरामद किया। इसकी सूचना पुलिस प्रशासन व वन विभाग को दी गई। तब अधिकारी मौके पर पहुंचे और हिरण का शव व गाड़ी व अन्य सामान जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया। इस दौरान बिश्नोई टाइगर फोर्स के प्रदेशाध्यक्ष रामपाल भवाद, मोहनराम, राहुल जाम्भाणी, भजनलाल लोल तथा अनेक वन्य जीव प्रेमी मौजूद थे। पुलिस प्रशासन ने उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।