आपसी विवाद में धक्कामुक्की, वृद्ध की गिरने से मौत
क्राइम रिपोर्टर एस.कुमार जोधपुर।
जोधपुर। जिले के देचु स्थित गिलाक ौर गांव में आपसी विवाद में हुई धक्का मुक्की में एक वृद्ध नीचे गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस बारे में उसके पुत्र की रिपोर्ट पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करते हुए तफ्तीश आरंभ की है। वृद्ध दिल का रोगी भी बताया गया है। इस संबंध में गुरूवार रात को केस दर्ज हुआ। देचु पुलिस ने बताया कि गिलाकौर निवासी भोमसिंह पुत्र खुशाल सिंह राजपूत की तरफ से प्राथमिकी दी गई। इसमें बताया कि नजदीक की रहने वाले उसके रिश्तेदार अमर सिंह पुत्र आइदान सिंह व तीन अन्य के साथ गुरूवार को उसके पिता खुशालसिंह के साथ विवाद हुआ था। आपसी विवाद में धक्काधूूम हो गई। इससे उसके पिता नीचे गिर गए और वे घायल हो गए। तब निकट के अस्पताल ले जाया गया। मगर उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि इस बारे में गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को सौंप दिया गया। अनुसंधान एएसआई हनुमानराम की तरफ से किया जा रहा है।