सूर्यकांता व्यास ने विधायक कोष से 17 लाख रुपए दिए
- सेवा भारती समाचार
जोधपुर। सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास ने विधायक कोष से मुख्यमंत्री रिलीफ फंड कोविड-19 शमन निधि कोष में 15 लाख एवं चिकित्सा जांच किट खरीद के लिए 2 लाख रुपए स्वीकृत किए। इन कार्यों के लिए नगर निगम जोधपुर को कार्यकारी एजेंसी बनाया गया है। साथ ही इसके लिए प्रशासन ने वित्तीय स्वीकृतियां जारी कर दी हंै। विधायक सूर्यकांता व्यास ने बताया कि विभाग के पास जांच किट की कमी है। नए किट की खरीद से डॉक्टरों को जांच में सहयोग मिलेगा। उन्होंने जिला प्रशासन से राशन सामग्री का वितरण सूरसागर विधानसभा के अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़े और कमजोर वर्ग में प्रमुखता से करवाने का आग्रह किया।