मन्दिर में फेरे करवाए, गरीबों को भोजन करवाया
- वर-वधु को वीडियो कॉलिंग से दिया आशीर्वाद
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। भाजपा की जिला उपाध्यक्ष नीलम मूंदड़ा के पुत्र अजय का सोमवार को मन्दिर में मानसी के साथ विवाह सम्पन्न हुआ। जिसमें परिवार के दस सदस्य शामिल हुए। विवाह का मुहूर्त लॉकडाउन से पहले ही निकला हुआ था। इस कारण से मंदिर में यह शादी करवाई गई। नवदंपती को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी वीडियो कॉल कर आशीर्वाद प्रदान किया। इनके अलावा कई भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने भी विवाह की शुभकामनाएं दी। मूंदड़ा परिवार ने यह तय किया है कि विवाह समारोह पर जो खर्च होता अब उस राशि से लॉकडाउन के दौरान 11 हजार गरीबों को भोजन करवाएंगे। विवाह के लिए दूल्हे अजय और दुल्हन मानसी ने जो कपड़े पहने थे उनके मास्क भी कपड़ों की मैचिंग के थे। दुल्हन ने लाल जोड़े की डिजाइन से मिलता मास्क लगाया और दूल्हे ने अपनी शेरवानी की मैचिंग का मास्क लगाया। परिवार के अन्य लोगों ने यह विवाह वीडियो कॉलिंग से ही देखा व दूल्हा-दुल्हन को शुभकामनाएं दी।