विश्व रेडक्रॉस दिवस पर राज्यपाल कलराज मिश्र की शुभकामनाएं

  • मानव सेवा में जुट जायेेंं – राज्यपाल
सेवा भारती समाचार 
जयपुर । राज्यपाल  कलराज मिश्र ने विश्व रेडक्रॉस दिवस पर रेडक्रॉस संस्थाओं से जुडे़ लोगों का आव्हान किया है कि सभी एकजुट होकर मानव सेवा का कार्य करें। राज्यपाल  कलराज मिश्र ने कहा कि इस बार इस दिवस का विशेष महत्व है क्योंकि कोरोना जैसी महामारी विश्वव्यापी हो गई है। रेडक्रॉस सोसाइटी का मुख्य उद्देश्य विपदा के समय होने वाली कठिनाइयों से लोगों को राहत दिलाना है।
मिश्र ने कहा कि इस  संस्था का मुख्य कार्य मानव सेवा है। यह संस्था पूरे विश्व में मानवता की सेवा की प्रतीक है। राज्यपाल ने कहा कि विश्व रेडक्रॉस दिवस पर हम सभी प्रभु से प्रार्थना करें कि हमारा देश और प्रदेश कोरोना को मात देने के लिए सक्षम हो और खुशहाली आये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button