मास्क व सेनेटाइजर उपलब्ध करवाए
- सेवा भारती समाचार
जोधपुर। शिक्षा विभाग के सेवानिवृत शिक्षा अधिकारी व मेसडेस संस्थान के अध्यक्ष अरविन्द कुमार व्यास की अध्यक्षता में संस्थान के पदाधिकारियों की बैठक में निर्णयानुसार लूणी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गायत्री भारद्वाज सहित कार्यालय के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को कोरोना वाइरस से सुरक्षा के लिये मास्क व सेनेटाइजर उपलब्ध करवाए गए।
संस्थान के प्रवक्ता शौकत अली लोहिया ने बताया कि मास्क व सेनेटाइजर उपलब्ध करवाने के बाद अरविन्द कुमार व्यास ने आमजन से अपील की कि वर्तमान दौर में सभी लोगों अपने-अपने घरों में सुरक्षित रहते हुए अपने बच्चों को पूरा समय देते हुए शिक्षा से जोड़े और उन्हें देश की मुख्यधारा से जोड़ते हुए इस आपदा के दौर में आने वाले समय में उससे कैसे लडते हुए जीत हासिल कर सकते है, उसके बारे में ज्यादा से ज्यादा शिक्षित करे और केन्द्र व राज्य सरकार की एडवाइजरी की पूर्ण पालना करते हुए स्वयं व परिवार को सुरक्षित रखे।