भाजपा ओबीसी मोर्चा का सेवा संकल्प अभियान शुरू
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी के निर्देशानुसार आज से गौ माता व बंदरों के लिए खाद्य सामग्री सेवा संकल्प का शुभारंभ भाजपा ओबीसी मोर्चा जोधपुर शहर द्वारा किया गया। भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने बताया कि भाजपा ओबीसी मोर्चा जोधपुर शहर के जिलाध्यक्ष शशिप्रकाश प्रजापत के नेतृत्व में ओबीसी मोर्चा ने अपने सेवाधर्म अभियान के तहत आज मंडोर के पास निंबा नीमड़ी स्थित गौशाला में गायों को चारा खिलाया। साथ ही बंदरों को केले दिए गए। इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री मदन बोराणा, गजेंद्र मेवाड़ा, जेठूसिंह चैहान व बाबूलाल प्रजापत भी साथ थे। मोर्चा अध्यक्ष शशिप्रकाश प्रजापत ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन हो जाने से गौ माता हेतु चारा व बंदरों के लिए फल इत्यादि का सेवाकार्य बंद हो गया था। अब आज से शहर के बाहरी क्षेत्र में लॉकडाउन खुल जाने से अब मोर्चा ने पुन: सेवा कार्य आरंभ कर दिया है। भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री मदन बोराणा ने बताया कि ओबीसी मोर्चा द्वारा अब नियमित रूप से बेरी गंगा, भीम भडक़, सिद्धनाथ, कायलाना, मंडोर, बैजनाथ इत्यादि स्थानों पर गायों व बंदरों के लिए खाद्य सामग्री वितरण का अभियान चलाया जाएगा।