शेखावत के प्रयासों से तमिलनाडु के सेलम से आ रहे राजस्थान

सेवा भारती समाचार 

जोधपुर। कोराना आपदा कोविड़-19 के तहत लॉकडाउन के कारण अनेक प्रदेशो में मजदूरी करने गए मजदूर अपने परिवार के साथ अटक गए हैं। तमिलनाडु के सेलम जिले में फंसे राजस्थान के प्रवासी 360 मजदूरों की केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के प्रयासों से जयपुर और मारवाड़ जंक्शन के मजदूरों की घर वापसी हुई हैं। उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश के करीब 1300 मजदूर बुधवार रात को सेलम तमिलनाडु से घर के लिए रवाना हुए। पन्द्रह से बीस मजदूरों की ओर से सेलम में मजदूरी कर रहे महेंन्द्र सिंह ने जोधपुर सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से संपर्क किया और कहा कि लॉकडाउन के बाद से यही पर ही फंस गए हैं। सभी मजदूर अब घर जाना चाहते हैं। इस पर शेखावत ने कहा कि यहां पर राजस्थान के और कितने लोग हैं जो मजदूरी के लिए आए हैं। इसके बाद मंत्री शेखावत ने सेलम के कलेक्टर से बात की। साथ ही सेलम के विश्व हिन्दू परिषद् के कोषाध्यक्ष युवा समाजसेवी मदनलाल सीरवी से बात की। उनको सेलम में राजस्थान के ओर प्रवासी मजदूरों से सम्पर्क करने को कहा ताकि सभी को एक साथ रेल से भेजने की व्यवस्था की जा सके। सीरवी ने इसके बाद करीब 360 मजदूरों से सम्पर्क किया और मंत्री शेखावत को मय सूची अवगत कराया। सीरवी ने कहा कि शेखावत के प्रयासों से मंगलवार को सभी 360 मजदूरों को ट्रेन से जयपुर और मारवाड़ जंक्शन के लिए रवाना किया गया है। शेखावत के प्रयासों से ही उत्तर प्रदेश एवम् मध्य प्रदेश के करीब 1300 मजदूरों को आज बुधवार रात सेलम से रवाना किया जा रहा है। इसके बाद बिहार के मजदूरों को भी एक दो दिन में सेलम से बिहार के लिए रवाना किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button