सेवा संकल्प अभियान जारी

सेवा भारती समाचार 

जोधपुर। भाजपा ओबीसी मोर्चा जोधपुर शहर द्वारा अपने सेवा संकल्प अभियान को जारी रखते हुए आज गायों के लिए चारा व मछलियों के लिए आटे की गोलियों की व्यवस्था कर सेवा की गई। भाजपा ओबीसी मोर्चा जोधपुर शहर के जिलाध्यक्ष शशिप्रकाश प्रजापत की अगुवाई में ओबीसी मोर्चा ने अपने सेवा संकल्प अभियान के तहत आज शहर से दूर केरु फांटा के पास, सूरसागर स्थित सिवांची गेट गौशाला में गायों को चारा खिलाया गया, साथ ही बड़ली भैरूनाथ मंदिर के पास स्थित तालाब की हजारों मछलियों को आटा व गुड़ से निर्मित गोलियां खिलाई गयी और तालाब के पास के निर्जन स्थान में मौजूद चींटियों को कीड़ी नगरा खाद्य सामग्री डाली गई। इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री-मदन बोराणा, गजेंद्र मेवाड़ा, जेठूसिंह चैहान,उपाध्यक्ष कमलेश बोराणा भी साथ थे। मोर्चा अध्यक्ष शशिप्रकाश प्रजापत ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण लॉक डाउन हो जाने से गौ माता हेतु चारा व बंदरों के लिए फल इत्यादि का सेवाकार्य बंद हो गया था। अब शहर के बाहरी क्षेत्र में लॉक डाउन ंखुल जाने से मोर्चा ने पुन: सेवा कार्य आरंभ कर दिया है। ओबीसी मोर्चा द्वारा अब नियमित रूप से शहर के बाहर स्थित विभिन्न गौ शालाओ में गायों, बंदरों व पशु पक्षियो के लिए नियमित रूप से खाद्य सामग्री खिलाने का सेवा कार्य जारी रखेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button