मानव सेवा संस्थान ने बांटी सहायता सामग्री व मास्क
- सेवा भारती समाचार
जोधपुर। मानव सेवा संस्थान द्वारा जरूरतमंदों को सहायता सामग्री व मास्क वितरण का कार्य लगातार जारी है। संस्थान के प्रचार मंत्री धनराज विनायकिया ने बताया कि जब से लॉकडाउन लगा तब से संस्थान अध्यक्ष रमेश छाजेड़ के नेतृत्व में जरूरतमंदों को सहायता सामग्री वितरण का कार्य लगातार जारी है। आज सुबह गो माता को हरा रिजगा चारा पालरोड पर दिया गया। उसके बाद सूरसागर, जालोरी गेट, सरदारपुरा, रातानाडा, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड, कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के कई जरूरतमंदों परिवारों को उनके घर जाकर खाद्य राशन सामग्री दी गई। विनायकिया ने बताया कि संस्था के सान्निध्य में पुलिसकर्मी, डॉक्टर्स, नर्सिग स्टाफ, रोड़ पर चल रहे बगैर मास्क महिलाओं व पुरुषों को भी मास्क वितरण किए। दोपहर में बाल बसेरा परिवार गायत्री नगर के बच्चों के लिये तरबूज व आम खिलाने की व्यवस्था की गई। इस सेवा कार्य में महावीर कवाड़, राजेन्द्र बोथरा ने सहयोग किया गया।