जिला प्रभारी ने होम क्वारैंटाइन व्यवस्था देखी
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। जिला प्रभारी कोविड-19 व उपनिदेशक डॉ. सुनील कुमार सिंह बिस्ट ने पीपाड़ सिटी के नेहरू कॉलोनी में होम क्वारैंटाइन में रहने वालों की व्यवस्था देखी। डॉ. बिस्ट ने बताया कि नेहरू कॉलोनी में सर्व कार्य पूरा कर लिया। उन्होंने पीपाड़ सिटी में जहां केस पॉजिटिव आए वहां उनकी व कान्टेक्ट वालों की होम क्वारैंटाइन व्यवस्था देखी। उन्होंने बताया कि 40 कांटेक्ट वालों की सैम्पलिंग कार्य कर लिया गया व 594 लोगों की स्क्रीनिंग की जिसमें 7 आईएलआई केसेज चिन्हित किए गए। क्वारैंटाइन वालो को घरों में ही रहने को पाबंद किया गया। साथ में पीएचसी इंचार्ज डॉ. सुरेन्द्र परिहार व बीसीएचओ डॉ. जितेन्द्र चारण भी थे।