ईद के मौके पर ई-मित्र संचालक दे रहा है बैंक पेमेन्ट
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। लोकडाउन के चलते शहर के कई क्षेत्रों इन दिनों बैंक कार्य पूर्णतया बंद है। वहीं इस मुश्किल की घड़ी में शहर के गुलाब सागर क्षेत्र में क्यू गोल्डन वल्र्ड ई-मित्र संचालक अफजल भाई लोगों को दे रहे बैंक पेमेन्ट।
ई-मित्र संचालक अफजल भाई ने बताया कि लोकडाउन के चलते क्षेत्र कई बैंक बन्द होने के कारण लोगों के बीच आर्थिक संकट पैदा हो गया है। इस कारण से जरूरतमंद का सामान खरीदने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संकट की घड़ी व ईद के त्यौहार के मध्यनजर लोगों पेमेन्ट की आवश्यकता पड़ रही है। इस मुश्किल घड़ी ई-मित्र संचालक अफजल भाई लोगों को बिना कोई चार्ज लिये नि:शुल्क बैंक पेमेंट कर रहे है।