पड़ौसी पर दुष्कर्म का आरोप
क्राइम रिपोर्टर एस.कुमार जोधपुर।
जोधपुर। जिले के बिलाड़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने पड़ौसी पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी है। पुलिस ने नामजद आरोपी की तलाश आरंभ की है। आरोप है कि महिला व उसके पति को धमकाया जा रहा है। घटना 21 मई रात की है। पीडि़ता का मेडिकल करवाया गया है। बिलाड़ा थाने में दी रिपोर्ट में एक महिला ने बताया कि 21 मई की रात्रि के समय वह घर में सो रही थी। उसके पड़ौसी रामचन्द्र, रामाकिशन व दिनेश आदि उसके घर में आए और उसको अकेली देखकर उसके साथ रामचन्द्र ने दुष्कर्म किया। इस बीच उसका पति घर आ गया और आरोपी रामचन्द्र को पकड़ लिया लेकिन आरोपी रामचन्द्र के भाई रामाकिशन और दिनेश ने उसके पति के साथ हाथापाई कर उसे छुड़ा ले गए। दूसरी तरफ बाप थाना निवासी एक महिला ने पुलिस को बताया कि मदन विश्नोई ने 21 मई को उसके घर में घुसकर उसके साथ डरा धमका कर दुष्कर्म किया।