भामाशाह ने की दलित परिवार की आर्थिक मदद

सेवा भारती समाचार 

जोधपुर। कोरोना महामारी के कारण देश में चल रहे लॉकडाउन के दौरान दस दिन पूर्व ग्राम पंचायत सांगरिया में स्व. राजकी सांसी के आकस्मिक निधन पर समाजसेवी जवाहरसिंह राजपुरोहित द्वारा शोक संतप्त संवेदना प्रकट की गई। साथ ही आर्थिक सहायतार्थ पांच हजार रुपए व एक महीने की सम्पूर्ण राशन सामग्री भेंट की। उन्होंने बताया कि राशन सामग्री में 1 टीन मूंंगफली तेल, आटा कट्टा भेंट कर मदद की। इस दौरान ग्राम सेवक अशोक कुमार गौड़, सांगरिया पटवारी तेजेन्द्र सिंह, श्रवण जांगिड़, सुनिता, विष्णु गोदारा, राजू बर्रा आदि उपस्थित थे। ग्रीमीणो ने समाज सेवा कर रहे जवाहर सिंह राजपुरोहित का अभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button