ननिहाल आई बालिका लापता
क्राइम रिपोर्टर एस.कुमार जोधपुर।
जोधपुर। रातानाडा नेहरू कॉलोनी अपने ननिहाल आई एक किशोरी लापता हो गई। इस बारे में पुलिस में रिपोर्ट दी गई। रातानाडा पुलिस ने बताया कि नेहरू कॉलोनी बग्गीखाना निवासी एक व्यक्ति ने यह रिपोर्ट दी। पुलिस को बताया कि उसकी नाबालिग दोहिती छह दिन पहले बिना बताए घर से चली गई। परिजनों ने अपने स्तर पर तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा। पुलिस ने अब नाना की रिपोर्ट पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।