बैंक प्रबंधक देवनानी को सेवानिवृति पर दी विदाई
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। बैंक ऑफ बड़ौदा इंडस्ट्रीयल एरिया ब्रांच के मुख्य प्रबंधक जीडी देवनानी उर्फ हरीश देवनाणी के सेवानिवृति पर एक सादे समारोह में उन्हें भावभीनी विदाई दी गयी। इस अवसर पर शाखा के सहायक महाप्रबंधक ब्रह्मानंद द्विवेदी ने कहा कि हमें इस कोरोना जैसी महामारी के संकट के समय में भी अपनी सेवाओं के स्तर को बनाए रखना है तथा अपने ग्रहाको को हमें बेहतर सेवाएं प्रदान करनी है। दिनेश सिंदल के संयोजन में आयोजित इस विदाई समारोह में बैंक के पूर्व सहायक महाप्रबंधक सुरेश गौड़, पूर्व मुख्य प्रबंधक केके जोशी, रमेश पुरोहित, हनुमान विश्नोई, रमेशचंद राठी, प्रबंधक नेहा जैन, अनुसूया गहलोत, महेन्द्र भाटी, वरिष्ठ प्रबंधक दिव्या गोयल, अशोक दवे के अतिरिक्त देवनानी के पुत्र सीए भानु देवनानी, पत्नी रश्मि देवनानी ने विचार व्यक्त किए।इस मौके पर राजस्थान अंचल के महाप्रबंधक मोहनोत का पत्र पढक़र सुनाया गया। साथ ही क्षेत्रीय प्रमुख सुरेश बुनटोलिया द्वारा जारी प्रमाण पत्र का भी वाचन किया गया। इस मौके पर खास तौर पर पधारे रंगकर्मी सिन्धी कल्चरल सोसाइटी के अध्यक्ष अशोक कृपलानी ने देवनाणी की रंग यात्रा का जिक्र किया। अन्त में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए माल्यार्पण किया गया।