कोविड जिला प्रभारी ने सैम्पल कार्य देखा
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। जोधपुर जिला प्रभारी कोविड-19 व उप निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. सुनील कुमार सिंह बिस्ट ने रविवार को भीकमकोर स्कूल में सैम्पल कलेक्शन सेन्टर देखा। डॉ. बिस्ट ने बताया कि भीकमकोर सैम्पल कलेक्शन सेन्टर पर प्रवासियों के 146 सैम्पल लिए गए। वहंा पर 3 होम क्वारंटाइन की व्यवस्था देखी व भीयाडिया गांव में 4 परिवार की होम क्वारंटाइन व्यवस्था देखी। डॉ. बिस्ट ने सूरसागर पी एच सी का भी निरीक्षण किया। उप निदेशक डॉ. बिस्ट ने बताया कि रविवार को एम बी एम एल्यूमिनी एसोशियसन द्वारा 100 एन 75 मॅास्क दिए। श्याम टाक व संजय शर्मा ने डॉ. बिस्ट को मॅास्क प्रदान किए।