पार्सल भेजने के नाम पर महिला के खाते से 98 हजार निकाले
- गूगल पर नंबर सर्च किए, शातिर ने लिंक भेज उड़ाई रकम
क्राइम रिपोर्टर एस.कुमार जोधपुर।
जोधपुर। शहर के गंागाणा रोड स्थित एक अपार्टमेंट में रहने वाली महिला को पार्सल मंगवाना भारी पड़ गया। गूगल पर सर्च नंबर से संपर्क के बाद किसी शातिर ने फोन कॉल कर लिंक भेजे। क्लिक करने के उपरांत उसके बैंक खाते से 98 हजार 104 रूपए पार हो गए। मोबाइल पर मिले मैसेज से पता लगा। घटना सोमवार की है। पीडि़ता की तरफ से बोरानाडा थाने में केस दर्ज करवाया गया है। थानाधिकारी सुनील चारण ने बताया कि मूलत: जयपुर हाल 11-1 ओरियाना टॉवर अरिहंत अदिता अपार्टमेंट गंगाणा रोड पर रहने वाली दिप्ती सहगल पत्नी विकास सहगल ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसने ऑन शॉपिंग की थी। इस पर उसका पार्सल समय पर नहीं आया। इस पर सोमवार को उसने गूगल पर नंबर सर्च कर कं पनी से संपर्क साधा। तब किसी शख्स ने बाद में फोन किया और पार्सल की डिलीवरी का कहा। कोरोना का कहर पैसे ऑन लाइन खाते में डालने को कहा गया। इस पर झांसे में आई दिप्ती ने शातिर द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक किया। तब उसके खाते से क ई बार में 98 हजार 104 रूपए निकल गए। मोबाइल पर मिले मैसेज से पता लगा। बाद में कंपनी नंबर पर संपर्क किए जाने पर वो बंद आया। पार्सल मुंबई से जयपुर आने वाला था। बोरानाडा पुलिस ने धोखाधड़ी एवं आईटी एक्ट में केस दर्ज किया है।