लोगों को पहनाए मास्क, सेनेटाइजर बांटा

सेवा भारती समाचार 

जोधपुर। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार मोदी सरकार के एक वर्ष पूर्व होने के उपलब्ध में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में भारतीय जनता पार्टी शहर जिला जोधपुर के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी के निर्देशानुसार भाजपा ओबीसी मोर्चा, किसान मोर्चा, महिला मोर्चा द्वारा ‘फेस कवर, सेनेटाईजर एवं जनजागरूकता अभियान’ चलाया गया। भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने बताया कि अभियान के प्रभारी भाजपा प्रदेश गं्रथालय निर्माण प्रकल्प प्रमुख राजेन्द्र बोराणा के नेतृत्व में ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष शशिप्रकाश प्रजापत द्वारा रातानाड़ा, खाण्डाफलसा, मसूरिया, सूरसागर क्षेत्र, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष हंसराज प्रजापत द्वारा झालामण्ड क्षेत्र, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती इन्द्रा राजपुरोहित द्वारा जालोरी गेट, सिवांची गेट, शहर के भीतरी परकोटे में फेस कवर व सेनेटाइजर का वितरण किया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी, महिला मोर्चा की ओर से महिला मोर्चा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष वनिता सेठ, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री सोनिया रामचंदानी, अभियान की संयोजक राजकुमारी दवे, अनिता गहलोत, सुमन कच्छवाह, गीता राजपुरोहित, मीनाक्षी कोठारी, जसोदा गौड़,, सेल्जा गौड़, विजयलक्ष्मी नाथ, मीना सांखला, गीता भाटी, शिवम सोनी, मदन बोराणा, हंसराज प्रजापत, कमलेश बोराणा, जेठूसिंह चैहान, गजेन्द्र मेवाड़ा, शैलेन्द्र सिंह, सीपी परिहार, उम्मेद सिंह गुर्जर, कासीराम भाटी, माणक प्रजापत, विष्णु प्रजापत, दिनेश कच्छवाह ने सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button