घर-घर बांटे मोदी के पत्रक
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी के निर्देशानुसार भाजपा राइकाबाग मण्डल अध्यक्ष भवानीप्रताप सिंह शेखावत के नेतृत्व में वार्ड नं. 58 के बूथ संख्या-167 एवं पावटा मण्डल अध्यक्ष सुनील भाटी के नेतृत्व में वार्ड नं. 42 के बूथ संख्या-200 से 203, सूरसागर मण्डल अध्यक्ष ताराचंद गहलोत के नेतृत्व में उम्मेद हॉस्पिटल रोड़ पर घर-घर जाकर बूथ सम्पर्क अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मोदी 2.0 की उपलब्धियों के पत्रक बांटे गये। भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने बताया कि मोदी 2.0 की दूसरे कार्यकाल की एक वर्ष की उपलब्धियों का पत्रक बूथ सम्पर्क अभियान के जिला प्रभारी महेन्द्र मेघवाल की अगुवायी में सभी बारह मण्डलों में 647 बूथों पर मोदीजी के पत्रक का वितरण किया गया गया। इस पत्रक वितरण में हिम्मत पुरी, ओमप्रकाश विश्नोई, राजा, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नीलम मूंदड़ा, ऋषि पाल सिंह राठौड़, कैलाश सांखला, जितेंद्र कुमार, दिनेश सिंह, सुनीता राठौड़, अल्पसंख्यक मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष रफीक लोहार, आसिफ अंसारी, पूर्व जिला मंत्री नईम सिलावट, मोहम्मद इलियास, सराज लोहार, सोहिल खान द्वारा सहयोग किया गया।