ओबीसी मोर्चा की वर्चुअल रैली 14 को

सेवा भारती समाचार 

जोधपुर। केंद्र की मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के प्रथम वर्ष की उपलब्धियों को आम जन तक पहुंचाने के साथ ही आगामी गतिविधियों व योजनाओं से कार्यकर्ताओ अवगत करवाना और आत्म निर्भर भारत संदेश को जन आंदोलन बनाने के उद्देश्य से भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश संगठन की तरफ से हर जिला मुख्यालय पर वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से वर्चुअल रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में मोर्चा जिलाध्यक्ष शशिप्रकाश प्रजापत के नेतृत्व में जोधपुर जिले की एक वीडियो कांफ्रेंस वर्चुअल रैली का आयोजन 14 जून को रखा गया हैं। भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा तथा जोधपुर संभाग प्रभारी आवड़दान चारण के निर्देशानुसार आयोजित होने वाली इस वर्चुअल रैली के संचालन हेतु गजेंद्र मेवाड़ा को रैली जिला प्रभारी तथा मदन बोराणा को रैली जिला संयोजक नियुक्त किया है। वही जेठूसिंह चौहान को सह संयोजक नियुक्त किया गया है।
संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने बताया कि इस डिजिटल तकनीक पर आधारित होने वाली इस वर्चुअल रैली की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। इस रैली में जिले के सभी जिला व मंडल पदाधिकारी के अलावा ओबीसी के जन प्रतिनिधिगण, पार्षद, नेतागण तथा ओबीसी समाज के जनप्रतिनिधियों को जोड़ा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button