मोदी 2.0 की उपलब्धियों का पत्रक वितरण

सेवा भारती समाचार 

जोधपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेंद्र जोशी के निर्देशानुसार खांडाफलसा मंडल अध्यक्ष महेंद्र छंगाणी के नेतृत्व में नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर वार्ड 32 के बूथ संख्या 60, 61, 62 व वार्ड 33 के बूथ संख्या 56, 57, 58 में मोदी 2.0 की उपलब्धियों का पत्रक वितरण सोशल डिस्टेंस की पालना करते हुए किया गया। भाजपा संभाग संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने बताया कि इस दौरान भाजपा ग्रंथालय निर्माण प्रकल्प प्रदेश प्रमुख राजेन्द्र बोराणा, पूर्व पार्षद लक्ष्मीनारायण सोलंकी, सुनील बोड़ा, सुमंत व्यास, राकेश व्यास, विजय भाटी ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button