भाजपा मंडल व मोर्चा की वीसी से हुई बैठक

सेवा भारती समाचार

जोधपुर। सरदारपुरा स्थित भाजपा प्रधान कार्यालय भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी की अध्यक्षता में मण्डल व मोर्चा अध्यक्षों की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई। भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने बताया कि 20 जून को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के मुख्य वक्ता में जोधपुर व बीकानेर संभाग की होने वाली वर्चुअल रैली की तैयारियों को लेकर भाजपा के सभी मण्डल व मोर्चा अध्यक्षों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष जोशी ने सभी मण्डल व मोर्चा अध्यक्षों से आव्हन किया है कि क 20 जून को प्रात: 11 बजे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा द्वारा जोधपुर व बीकानेर संभाग के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को सम्बोधित किया जायेगा। इस रैली में अधिक से अधिक आमजन व भाजपा कार्यकर्ता शामिल हो उसकी तैयारी हेतु सभी मण्डल व मोर्चा अध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही यह निर्देश दिये कि वे रोजाना 100 कार्यकर्ताओं की सूची तैयार कर मोबाइल के माध्यम से उन्हें 20 जून को होने वाली वर्चुअल रैली मेें भाग लेने का आह्वान करें। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक के दौरान मण्डल व मोर्चा अध्यक्षों ने अपने विचार भी व्यक्त किये। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक का संचालन महेन्द्र मेघवाल ने किया एवं जिला आईटी संयोजक विकास चाण्डा के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक के आयोजन में अपनी भूमिका निभायी।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक में मण्डल अध्यक्ष मनीष परिहार, घनश्याम सोलंकी, सुनील कुमार भाटी, भवानीप्रताप सिंह, महेन्द्र छंगाणी, भुपेन्द्रराज सिंघवी, माधोसिंह परिहार, राकेश बागरेचा, श्याम सुन्दर गौड़, ललित पारवानी, ताराचंद गहलोत, नवीन वैष्णव, मोर्चा अध्यक्ष इन्द्रा राजपुरोहित, महेन्द्र तंवर, सुरेश मेघवाल, मनमोहन सिंह वालेचा सहित डा. करणीसिंह खींची, जगदीश धाणदिया, अचलसिंह मेड़तिया, विजय राजोरिया, मनीष पुरोहित, दिनेश चैधरी, राहुल बोडा, कुन्दन गौड़ा भी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button