वर्चुअल रैली के पोस्टर का विमोचन

सेवा भारती समाचार

जोधपुर। भारतीय जनता पार्टी जोधपुर शहर द्वारा सरदारपुरा स्थित प्रधान कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी के सानिध्य में 20 जून को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा के मुख्य वक्ता में जोधपुर व बीकानेर संभाग की होने वाली वर्चुअल रैली के पोस्टर का विमोचन किया गया। भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने बताया कि चीन सेना से झड़प में शहीद हुए 20 सैनिकों को श्रद्धाजंलि अर्पित करने के लिये जिलाध्यक्ष जोशी के सान्निध्य में दो मिनट का मौन रखा गया। वहीं चीन के सामान का बहिष्कार करने के नारे भी लगाये गये। इस दौरान जगदीश धाणदिया, महेन्द्र मेघवाल, मुकेश लोढा, अशोक व्यास, विजय राजोरिया, ज्ञानेश्वर भाटी, अचलसिंह मेड़तिया, सुरेश जोशी, सुनिल भाटी, ललित पारवानी, महेन्द्र छंगाणी, लक्ष्मीनारायण सोलंकी, राकेश बागरेचा, शशिप्रकाश प्रजापत, महेन्द्र छंगाणी, माधोसिंह परिहार महेन्द्र तंवर, राजेन्द्र बोहरा, महेश पन्नु, उपस्थित रहे। इसके पश्चात् 20 जून को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा के मुख्य वक्ता में जोधपुर व बीकानेर संभाग की होने वाली वर्चुअल रैली के पोस्टर का विमोचन जिलाध्यक्ष द्वारा किया गया। पोस्टर विमोचन के पश्चात् इन पोस्टरों को सभी मण्डल एवं मोर्चा अध्यक्षों को वितरित किया गया ताकि सभी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा वर्चुअर रैली का पोस्टर वितरित किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button