रेल अधिकारी अनिल भाटी को दी विदाई
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉइज यूनियन द्वारा रेल अधिकारी अनिल भाटी के सेवानिवृत हो जाने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह की सर्वप्रथम कड़ी में मंडल सचिव मनोज कुमार परिहार, मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र व्यास, रामनिवास चौधरी, बजरंग सिंह राठौड़, मण्डल पदाधिकारी व शाखा पदाधिकारियों द्वारा अनिल भाटी को माला, साफा तथा मोमेन्टो देकर सम्मानित किया। मण्डल सचिव मनोज कुमार परिहार ने बताया कि अनिल भाटी ने रेल कार्यो के साथ-साथ संगठन के कार्यों का भी निष्पादन किया है तथा स्पोटर््स गतिविधी जिमनास्टिक में भी अवल रहे है। सभा को आशीष खन्ना ने भी सम्बोधित किया।
सम्मान समारोह पूर्ण रूप से सतर्कता रखते हुए सोशियल डिस्टेन्स के साथ आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में सुनील टाक, मदनलाल बैरवा, बन्ने सिंह, हेमन्त शर्मा, अशोक सिंह मेडतिया, कौशल कुमार, रविन्द्र कुमार प्रजापत, रमेश सोलंकी, ललिता डागर, बिलाल खां, प्रिन्स, राजेन्द्र शेखावत, अनोप सिंह पंवार, सोहनलाल भाटी, महेश कुमार शर्मा, विक्रम सिंह गौड़, सलीमुदीन, प्रवीण सिंह चण्डावत, बजरंग सिंह, प्रकाश गुर्जर, दौलत, असलम खां, रजनीष खीची, मनीष, हितेन्द्र, नमेन्द्र आदि कार्यकर्ता उपस्थित हुए।