लॉयंस क्लब जोधपुर रॉयल्स की नई कार्यकारिणी गठित
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। लॉयंस क्लब जोधपुर रॉयल्स की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। नई कार्यकारिणी में सुरेन्द्र बिश्नोई को सर्वसम्मति से 2020-21 के लिए अध्यक्ष चुना गया। सचिव पद हेतु सुनील जैन एवं कोषाध्यक्ष पद हेतु मनीष धूत को निर्वाचित किया गया। इसके साथ ही नव निर्वाचित कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई जिसमें वेद प्रकाश शर्मा एवं महेंद्र गुप्ता को उपाध्यक्ष, विनोद हरवानी संयुक्त सचिव, सुशील चौधरी सह कोषाध्यक्ष, दीपक माथुर मेम्बरशिप चेयरमैन सहित प्रशांत लोढा, हेमेंद्र गहलोत, सुनील चांडक एवं सुरेश गुप्ता को कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर चुना गया। क्लब के निदेशक मंडल हेतु अमित पारीक, आशीष माथुर, धनेश सोनी, धीरज शर्मा, मनीष बंसल, प्रवीण माथुर, रवि भागचंदानी, संजय जैन, सुब्रमणी विश्वनाथन एवं वीरेन्द्र जैन को चुना गया। निवर्तमान अध्यक्ष विशाल अजमेरा ने बिश्नोई का माल्यार्पण कर अभिनन्दन किया। पूर्व अध्यक्ष वीरेन्द्र जैन के क्षेत्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर उनका भी अभिनन्दन किया गया। नव निर्वाचित अध्यक्ष ने सभी सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि क्लब को आगे पहुंचाने में सभी सदस्यों का सहयोग लेकर समय-समय पर विभिन्न तरह की सामाजिक व समाजसेवा के कार्यों में बढ़-चढक़र हिस्सा लेते रहेंगे। कोरोना महामारी के देखते हुए इस बार चिकित्सा सेवाओं पर विशेष फोकस रहेगा। साथ ही उन्होंने बनाड स्थित राजकीय अस्पताल में चिकित्सकों की सुविधा के लिए इनवर्टर उपलब्ध करने की भी घोषणा की।