पुलिस थानों में पौधे वितरित किए
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। देशभर में 7 जुलाई तक चल रहे पर्यावरण सप्ताह एवं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा चलाए गए वन महोत्सव के अंतर्गत हरियाला राजस्थान संगठन द्वारा जोधपुर जिले के विभिन्न थानों में घर में लगाए जाने वाले पौधे वितरित किए गए। इस अवसर पर संगठन के संस्थापक सदस्यों भूपेंद्र सिंह, बलवंत गुप्ता, राजाराम, करण सोनी, यशवंत सिंह एवं रघुवीर सिंह द्वारा पौधरोपण का महत्व बताया गया।