मिशन कौमी एकता ने कौराना योद्धाओं किया सम्मान
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। मिशन कौमी एकता जोधपुर द्वारा लॉकडाउन की घड़ी में पुलिस, चिकित्सा, डाकसेवा, समाजसेवा, सरकारी कर्मचारी, पत्रकारों सहित विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय सेवाएं देने वाले गणमान्य लोगों प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मिशन कौमी एकता जोधपुर के प्रदेशाध्यक्ष आशिक खान ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना माहामारी लॉकडाउन के दौरान पुलिसकर्मियों, चिकित्साकर्मियों, डाक सेवा, समाजसेव, सरकारी कर्मचारियों, पत्रकारों सहित विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय ऐवाएं देने वाले गणमान्य लोगों प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में सोमवार को शाम समाजसेवा क्षेत्र में नागप्र्रेमी इस्माइल रंगरेज, रहुफ शेख निवारघर, गुलाम मोहम्मद सम्पादक सेवा भारती को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। लॉकडाउन में नि:स्वार्थ भाव से किये गये सराहनीय एवं ऐतिहासिक कार्य के लिए विशेष सम्मान किया गया। इस दौरान मिशन कौमी एकता के प्रदेशाध्यक्ष आशिक खान, उपाध्यक्ष युसूफ रजा खान, कोषाध्यक्ष शाकिर खान पप्सा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।