सांसद गहलोत ने किए जैन संतों के दर्शन

सेवा भारती समाचार

जोधपुर। नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत ने सरदारपुरा स्तिथ तातेड़ गेस्ट हाउस में मुनि तत्वरुचि व मुनि संभव कुमार के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
मुनि तत्वरूचि ने कहा कि श्रेष्ठ विचार श्रेष्ठ आचार का जनक है। सुसंस्कारों से पुष्ट व्यक्ति का व्यक्तित्व विशिष्ट होता है। वह स्वस्थ समाज की रचना में अपनी अहम भूमिका निभा सकता है। राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत का जीवन जैन संस्कारों से आप्लावित रहा है। मुनि ने आशीर्वाद देते हुए कहा कि समाज और राष्ट्र के लिए अपनी शक्ति और समय का नियोजन करते हुए नव इतिहास रचे। इस अवसर पर लोकतंत्र रक्षा मंच के प्रदेश महामंत्री देवराज बोहरा, प्रसंनचंद मेहता, कानराज मोहनोत, त्रिपोलिया मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र राज सिंघवी ने भी विचार व्यक्त किए। युवक परिषद के मंत्री मितेश जैन ने बताया कि सकल जैन श्वेतांबर तेरापंथ समाज की ओर से सभाध्यक्ष धनपतराज मेहता, माणक तातेड़, युवक परिषद अध्यक्ष विनोद सुराणा, मंत्री मितेश जैन, नरेश जीरावला, महेन्द्र सुराणा, उम्मेदमल सिंघवी, लवीना मेहता, कविता सुराणा, कनक बैद, राजेन्द्र समदडिय़ा, नवरतन चौरडिय़ा, राकेश मरडिया, निर्मल बैद, सुनील बैद, कैलाश तातेड़ डॉ सुधा भंसाली ने नव मनोनीत सांसद राजेन्द्र गहलोत का जैन दुपट्टा, माल्यार्पण, शॉल, स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत अभिनंदन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button